हाथ से खाने पर बढ़ता है मोटापा, जानें क्या कहता है शोध

हाथ से खाने पर बढ़ता है मोटापा, जानें क्या कहता है शोध

अम्बुज यादव

हम अक्सर खाना अपने हाथो से खाते हैं लेकिन बढ़ती टेक्नोलॉजी के दौर में लोग अपने रहन सहन और खान-पान में भी बदलाव करना पंसद कर रहे हैं। यही नहीं लोगों ने अपने खाने के तरीके को भी लगभग बदल दिया हैं। आज के समय में लोग खाना चम्मच और कांटे से खाने लगे हैं। ऐसी स्थिति में आज हम एक ऐसी रोचक बात बताएंगे जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। अक्सर आप सुनते होगे कि हाथों से खाना खाने पर हमारे सेहत को ज्यादा लाभ मिलता है। लेकिन आज हम आपको हाथ से खाने के नुकसान बताएंगे। वैसे तो हाथ से खाना खाने पर भोजन में स्वाद और बढ़ जाता है, लेकिन यही स्वाद हमें अपनी क्षमता से ज्यादा खाने पर विवश कर देता है जिसकी वजह से हमारे अंदर फैट बढ़ जाता है। जी हां आपने सही सुना यह बात हम नहीं बल्कि एक शोध के जरिए सामने आया है।

पढ़ें-पेट की कई बीमारियों का बेस्ट इलाज है 'गोरक्षासन'

हाथ से खाना अक्सर ज्यादा स्वादिष्ट लगता है, लेकिन यह वजन बढ़ने का कारण भी हो सकता है। शोधकर्ताओं का मानना है कि भोजन को छूने से मस्तिष्क को संतुष्टि का अहसास होता है। केवल छूने भर से मस्तिष्क यह सोचने लगता है कि खाना स्वादिष्ट है। हांलाकि, तीन अलग-अलग शोधों के जरिए शोधकर्ताओं ने बताया है कि छुरी-चम्मच के बदले हाथो से खाने का फायदा उन्हीं लोगों को मिलता है जो अपनी डाइट का नियंत्रित रख पाते हैं। इसका कारण यह है कि हाथों से खाते हुए इंसान अक्सर अपनी डाइट से ज्यादा खा लेता है। न्यूयॉर्क के स्टीवेंस यूनिवर्सिटी से शोध के दौरान 45 लोगों के सामने पनीर के टुकड़े रखे गए। उनसे कहा गया कि थोड़ी देर तक इनको केवल देखें, फिर उसे पकड़े औऱ अंत में खाएं। पनीर को पकड़ने के लिए आधे लोगों को कांटे दार चम्मच दिया गया और बाकी को हाथ से पकड़ने को कहा गया। अपनी डाइट पर नियंत्रण रखने वाले अधिकांश लोगों ने कहा कि हाथो में पनीर पकड़ने के बाद वह ज्यादा स्वादिष्ट लगा। वहीं डाइट पर नियंत्रण नहीं रखने वाले अधिकांश लोगों का जवाब इससे अलग था।

जर्नल ऑफ रिटेलिंग में प्रकाशित शोध के नतीजों में मुख्य शोधकर्ता एड्रियाना मझारोव ने बताया कि तीसरे प्रयोग में 77 लोग शामिल थे, जिन्हें एक कंटेनर में पनीर के टुकड़े दिए गए। साथ ही एक फॉर्म भरने को दिया गया और इस दौरान जितना चाहें, पनीर के टुकड़े खाने को कहा गया। उन्हें अपने हाथों से या चम्मच से खाने की छूट दी गई। नतीजों में पता चला कि हाथ से खाने वाले और डाइट पर नियंत्रण रखने वाले लोगों ने चम्मच से खाने वालों की तुलना में ज्यादा टुकड़े खाए। लोगों को अपने हाथों खाना ज्यादा स्वादिष्ट और संतुष्टिदायक लगता है।   

 इसे भी पढ़ें-

जल्दी-जल्दी खाना खाने की आदत के ये हैं नुकसान

 

 

 

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।